फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   23 को जेडी कार्यालय पर धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक

23 को जेडी कार्यालय पर धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक

Mon, 15 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
23 को जेडी कार्यालय पर धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक
23 को धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक
विज्ञापन


न्यू कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को न्यू कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार की नीतियों को शिक्षा व शिक्षक विरोधी ठहराया। समस्याओं के समाधान के लिए 23 अक्तूबर को गोरखपुर जेडी कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों से क्षुब्ध होकर प्रांतीय संगठन ने द्वितीय चरण के आंदोलन का एलान किया है। इसके तहत पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, वित्तविहीन को सवित्त करने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति, राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने सहित अन्य मांगों को लेकर 23 अक्तूबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर धरना दिया जाना है। इसमें जिले के शिक्षक अपनी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय में शिक्षकों के चयन-प्रोन्नति वेतनमान, अवशेष भुगतान सहित अन्य मामले लंबित हैं। बार-बार अवगत कराने के बाद भी इनका समाधान न किया जाना जिम्मेदारी की गलत मंशा को प्रदर्शित कर रहा है। इससे शिक्षक संघ आक्रोशित है। बैठक में जिला मंत्री दिग्विजय नाथ सिंह, कवींद्र नाथ पांडेय, गोपाल प्रसाद, सुधाकर मिश्र, बैकुंठ नाथ, अगम स्वरूप, योगेंद्र तिवारी, गुलाब यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed