फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   थ्री जी नेटवर्क से लैस होगा हाईवे

थ्री जी नेटवर्क से लैस होगा हाईवे

Sat, 06 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
थ्री जी नेटवर्क से लैस होगा हाईवे
मोबाइल टॉवर
देवरिया। हाईवे पर सफर के दौरान मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी को लेकर चिंतित रहने वाले बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें नेटवर्क की चिंता नहीं सताएगी। बीएसएनएल सभी हाईवे को हाईस्पीड मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क से लैस करने जा रहा है। इसके लिए अत्याधुनिक जेड-टी तकनीक वाले 3-जी बीटीएस लगाए जाएंगे। देवरिया मंडल के अंतर्गत गोरखपुर-कुशीनगर और गोरखपुर से भागलपुर के बीच कुल 32 नए बीटीएस लगने हैं। निगम का दावा है कि इस नई व्यवस्था के बाद हाईवे पर न नेटवर्क की दिक्कत होगी और न ही कॉल ड्रापिंग की। उपभोक्ता मोबाइल में ही 14 एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

निजी टेलीकॉम कंपनियां की नित नए और लुभावने योजनाओं के बावजूद जिले में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की कमी नहीं है। तमाम सरकारी विभाग व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बीएसएनएल की सेवा पर ही भरोसा करते हैं। मगर उनकी दिक्कत तब बढ़ जाती है, जब वह हाईवे या सीमावर्ती क्षेत्रों में सफर कर रहे होते हैं। अधिकांश स्थानों पर पुराने 2-जी क्षमता वाले बीटीएस होने और उनके बीच की अधिक दूरी के चलते नेटवर्क सिग्नल बार-बार साथ छोड़ देता है। कई बार अधूरी बात पर ही फोन डिस्कनेक्ट हो जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को दूसरी सेवाओं का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ता है। उपभोक्ता सेवा को बेहतर बनाने के लिए बीएसएनएल ने अब तब्दीली शुरू कर दी है। हाईवे को पूरी तरह 3-जी नेटवर्क से लैस किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक जेड-टी तकनीक वाले बीटीएस लगेंगे, जो निजी कंपनियों के 4-जी नेटवर्क की तरह ही काम करेंगे। इन पर सिर्फ मोबाइल नेटवर्क ही नहीं, बल्कि इंटरनेट की स्पीड भी 14 एमबीपीएस ही होगी। देवरिया दूरसंचार मंडल के देवरिया और कुशीनगर जिले में कुल 32 स्थानों पर यह नए जेड-टी बीटीएस लगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। विभागीय अफसरों की मानें तो अगले 15 दिनों में यह सेवा आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


गौरीबाजार से देवरिया के बीच लगेंगे तीन बीटीएस
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सफर करने वाले उपभोक्ता जैसे ही शहर से आगे बढ़ते हैं, नेटवर्क की समस्या शुरू हो जाती है। देवरिया से गौरीबाजार के बीच कई स्थान ऐसे हैं, जहां सिग्नल पूरी तरह गायब हो जाता है। इसे दुरुस्त करने के लिए गौरीबाजार से देवरिया के बीच तीन नए बीटीएस लगाने की योजना है। दो बीटीएस गौरीबाजार से बैतालपुर और एक बैतालपुर से देवरिया के बीच लगेगा। इसी तरह देवरिया से भागलपुर (बलिया बार्डर) के मध्य भी सोनूघाट, परसिया, खुखुंदू चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर बीटीएस लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गोरखपुर-भागलपुर और कुशीनगर में बिहार बॉर्डर तक 3-जी क्षमता के 32 बीटीएस लगाए जाने हैं। इस पर कार्य शुरू हो चुका है। अगले 15-20 दिनों में सभी बीटीएस शुरू कर दिए जाएंगे। सभी बीटीएस जेड-टी तकनीक वाले हैं, जो निजी कंपनियों के 4-जी नेटवर्क से भी अच्छी स्पीड देंगे।
- जीपी तिवारी, दूरसंचार महाप्रबंधक, देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed