{"_id":"5bb7985b867a55352275f478","slug":"171538758747-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक-अनुदेशक में मारपीट, प्रधानाध्यापक हुईं बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक-अनुदेशक में मारपीट, प्रधानाध्यापक हुईं बेहोश
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकौली। रजिस्ट्रर को लेकर शुरू हुए विवाद में शिक्षक-अनुदेशक के बीच मारपीट हो गई। धक्का लगने से यहां की प्रधानाध्यापक बेहोश हो गईं। मामला सदर ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल पैकौली का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में सुलह कराया। गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने बीएसए को मामले से अवगत करा दिया है।
शुक्रवार की सुबह सहायक अध्यापक दिनेश सिंह विद्यालय पहुंचे। वह प्रधानाध्यापक तारा मिश्रा से अनुदेशक का रजिस्टर मांगने लगे। प्रधानाध्यापक ने उन्हें रजिस्टर देने से मना कर दिया। इसी दौरान अनुदेशक धर्मेंद्र यादव भी पहुंच गए। उन्होंने सहायक अध्यापक से रजिस्टर चेक करने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने मारपीट कर लिया। विवाद छुड़ाने के दौरान प्रधानाध्यापक तारा मिश्रा को धक्का लग गया। इससे वह बेहोश होकर गिर गईं। मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को भलुअनी थाने ले जाने लगी। इसी बीच विद्यालय के सभी अध्यापक बीच में आ गए। विद्यालय पर ही बैठकर मामले में सुलह करा दिया गया। ग्राम प्रधान ने डीएम और बीएसए को यहां की स्थिति के बारे में पूर्व में ही अवगत कराया था। शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि ने बीएसए को विवाद के बारे में जानकारी दी। भलुअनी एसओ विजय बहादुर का कहना है कि मामले में दोनों लोगों ने सुलह कर लिया है।