{"_id":"5b117cfc4f1c1baa6e8b5c70","slug":"171527872764-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी गुजरते ही रेल ट्रैक टूटा, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी गुजरते ही रेल ट्रैक टूटा, हादसा टला
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
भटनी के नोनापार गॉव के समीप टूटे ट्रैक को देखते रेल कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। छपरा-गोरखपुर रेल खंड पर शुक्रवार को चालक की सतर्कता से मालगाड़ी बेपटरी होते बच गई। नोनापार हाल्ट स्टेशन के पास रेल पटरी टूट गई। सूचना पाकर पीडब्लूआई की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे के बाद मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। इसके चलते इस रूट पर अन्य ट्रेनों का परिचालन भी बाधित रहा।
छपरा-गोरखपुर रेल खंड पर शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे एक मालगाड़ी भाटपाररानी से भटनी जा रही थी। नोनापार हाल्ट स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी तभी चालक को पटरी टूटने का आभास हुआ। उसने तत्काल ट्रेन रोक दी। हालांकि तब तक इंजन के अलावा एक बोगी भी आगे निकल चुकी थी। मालगाड़ी चालक ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे पीडब्लूआई रवींद्र सिंह के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों ने गाड़ी को पीछे कराकर ट्रैक ठीक किया। करीब एक घंटे के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन भी बंद रहा। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस और छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को भाटपाररानी स्टेशन पर खड़ा किया गया। स्टेशन अधीक्षक आरके यादव ने बताया कि मालगाड़ी गुजरते वक्त पटरी टूट गई थी। पटरी को दुरुस्त कर करीब एक घंटे बाद ट्रेनों को आगे रवाना किया गया।