{"_id":"5a1069f84f1c1b74698bc74e","slug":"171511025144-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने तहसील परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने तहसील परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को रोका
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
बरहज तहसील परिसर में बन रहे चहारदीवारी के निर्माण कार्य को रोकते विधायक सुरेश तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। तहसील परिसर में हो रहे पार्क निर्माण कार्य में घटिया सामान प्रयोग के आरोप पर विधायक सुरेश तिवारी ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य को रोक दिया। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी से गुणवत्ता युक्त कार्य कराने की बात कही।
तहसील परिसर में 112 मीटर क्षेत्रफल में पिछले 25 अक्टूबर को प्रस्तावित पार्क की चहारदीवारी का निर्माण कार्य पालिका ने शुरू कराया। दो माह में पालिका को पार्क बनाकर हैंडओवर कर देना है। करीब नौ लाख रुपये की लागत से बन रही पार्क की चहारदीवारी में 32 कालम के पिलर पर दीवार खड़ा होना है। निर्माण कार्य में कालम में सरिया में कमी और घटिया सामान के आरोप लग रहे थे। शनिवार को विधायक ने एसडीएम अरुण सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। निर्माण कार्य में कमी दिखाई देने पर कार्य को रुकवा दिए। नगरपालिका के जूनियर इंजीनियर अमरदीप ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस निर्गत कराकर सही कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। जानकारी होने पर मौके पर पहुंच कमी को दूर कराया गया।