{"_id":"59c943964f1c1bbe538b45c9","slug":"171506362262-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू करो बैतालपुर चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू करो बैतालपुर चीनी मिल
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बैतालपुर की बंद चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन में चेतावनी दी गई यदि पेराई सत्र शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में हुई सभा में समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा और प्रशासनिक उदासीनता की वजह से नहीं चल सकी। संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इसके पहले 21 अगस्त और 10 सितंबर को भी चीनी मिल चालू कराने के लिए ज्ञापन दिया जा चुका है। मुंडेरवा और पिपराइच चीनी मिल में अक्टूबर से कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके बावजूद बैतालपुर चीनी मिल के बारे में फैसला लेने में देरी की जा रही है। अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी चीनी मिलों की बिक्री पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है। क्रेताओं द्वारा किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त पर रोक लगाकर चीनी मिल चलाने को बल प्रदान कर दिया है। महासचिव दरोगा यादव ने कहा कि किसान जागरूक हो चुके हैं। हक लेकर ही रहेंगे। जब तक चीनी मिल चालू नहीं हो जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान चंद्रप्रकाश सिंह, सुनील भारती, अनिल पति त्रिपाठी, रामप्रकाश सिंह, जगदीश यादव, रविप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन