फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘प्राथमिक शिक्षा को नया आयाम दे रहे सीएम’

‘प्राथमिक शिक्षा को नया आयाम दे रहे सीएम’

Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
‘प्राथमिक शिक्षा को नया आयाम दे रहे सीएम’
रुद्रपुर। प्राथमिक शिक्षा को योगी सरकार नया आयाम देने में लगी है। शिक्षा की नींव को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सरकारी बजट के अलावा भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्राथमिक स्कूलों को गोद लेकर उसका कायाकल्प करेंगे। यह बात प्रदेश सरकार के पशुधन मत्स्य और राज्य संपत्ति विभाग के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कही। वह शनिवार को प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के बच्चों में गणवेश और पुस्तक वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करने के लिए शिक्षा नीति में परिवर्तन किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों की अवधारणा को बदलने के लिए सीएम ने इससे प्रदेश के सभी अधिकारियों को जोड़ा है। बुनियादी शिक्षा का पाठ्यक्रम प्रतियोगी होगा। सीएम के निर्देश पर राज्य सरकार के मंत्री और विधायकों को एक स्कूल गोद लेकर उसका कायाकल्प करना है। सरकारी स्कूलों को कानवेंट की तरह सुविधा संपन्न और आधुनिक बनाया जाएगा। राज्य सरकार स्कूलों में समायोजन के माध्यम से शिक्षकों का असंतुलन दूर कर रही है। अब प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र कभी हीन भावना से ग्रसित नहीं होंगे। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी सरकारी प्राथमिक और जूनियर स्कूलों को गोद लेने की अपील की। इस अवसर पर राज्य मंत्री का बीइओ पंकज कुमार सिंह, संजय सिंह, जयशिव प्रताप चंद, विश्वविजय निषाद, राजू गुप्ता आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed