{"_id":"594410d74f1c1bcf478b4574","slug":"171497632983-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-देवरिया रोड दो घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-देवरिया रोड दो घंटे रहा जाम
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शुक्रवार को गोरखपुर-देवरिया रोड करीब दो घंटे जाम रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
फोरलेन निर्माण के दौरान गोरखपुर-देवरिया रोड के किनारे पेड़ की कटाई चल रही है। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब बैतालपुर के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। विशालकाय पेड़ हटाने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए। ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी लगाकर कर्मचारियों ने उसे हटाने का प्रयास किया। लेकिन काफी परेशानी हुई। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। लोग पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश की। किसी ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही बैतालपुर पुलिस सक्रिय हुई और जाम को खुलवाने में जुट गई। करीब दो घंटे तक मुख्य रोड ठप रहा। देवरिया और सलेमपुर रोड पर भी कुछ यहीं हाल है। खुखुंदू से लेकर भरथुआ मोड़ तक कई जगहों पर पेड़ सड़क पर गिरे मिले। गौरीबाजार कस्बा में भी दिनभर जाम लगा रहा।