फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   171 centers will be made for the examination, UP Board released the first list

Deoria News: परीक्षा के लिए बनेंगे 171 केंद्र, यूपी बोर्ड ने जारी की पहली सूची

Tue, 12 Nov 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
171 centers will be made for the examination, UP Board released the first list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से जिले में 171 केंद्रों की पहली सूची जारी की गई है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले नौ कम है। सूची आने के बाद तहसील स्तरीय समिति घोषित केंद्रों में सुविधाओं की फिर जांच करेगी। उधर, डीआईओएस कार्यालय की ओर से केंद्रों के संबंध में आपत्ति मांगे जाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को जिलों के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी। इसके अंतर्गत देवरिया जनपद के लिए केंद्रों की संख्या इस बार 171 कर दी गई है। सत्र 2023-24 की परीक्षा में जिले में 180 केंद्र बनाए गए थे। इस बार नौ केंद्रों की संख्या कम किए जाने से अधिकांश स्कूल प्रबंधकों को निराशा हुई है। जिनके पिछली बार केंद्र बने थे, इस बार नहीं बने हैं, वह सोमवार को इस संबंध में पूछताछ करने पहुंच गए। हालांकि परीक्षा पटल देख रहे लिपिक के कोर्ट केस के चलते प्रयागराज में होने से उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका, ऐसे में अब यह पहली सूची के संबंध में आपत्ति डालने की तैयारियों में लग गए हैं।
विज्ञापन

1.26 लाख परीक्षार्थी हैं पंजीकृत
वर्ष 2023-24 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर को मिलाकर कुल 129175 परीक्षार्थी थे, इसमें हाईस्कूल में 65120 व इंटर में 64055 शामिल रहे। वर्ष 2024-25 की परीक्षा में छात्रों की संख्या घट गई है। इस बार कुल परीक्षार्थी 126190 पंजीकृत हैं, इसमें हाईस्कूल में 59490 एवं इंटर के 66670 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed