{"_id":"67f5740b9f339d49e90c8714","slug":"17-injured-including-the-driver-in-a-fight-over-overturning-of-tata-magic-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-151098-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टाटा मैजिक पलटने को लेकर हुई मारपीट में चालक समेत 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टाटा मैजिक पलटने को लेकर हुई मारपीट में चालक समेत 17 घायल
Wed, 09 Apr 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव में टाटा मैजिक पलटने को लेकर हुई मारपीट में चालक समेत 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल भिजवाया गया।
जहां दो को गंभीर चोटें आने पर डाॅक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने मंगलवार को पुलिस को अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव निवासी भानू प्रकाश मौर्या के परिवार और रिश्तेदार सोमवार को गांव का टाटा मैजिक रिजर्व कर तरकुलही देवी स्थान पर पूजा करने गए थे।
लौटते समय गांव का चालक देवी स्थान के पास ही मैजिक गड्ढे में पलट गई। आरोप है कि वह चालक शराब के नशे था। इससे नाराज भानूप्रकाश के परिजनों और रिश्तेदारों ने मिलकर चालक अरविंद राजभर की पिटाई कर दी, जिसके बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला। दूसरा चालक मैजिक लेकर जैसे ही गांव पहुंचा। चालक पक्ष लाठी डंडा लेकर भानूप्रकाश पक्ष पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन
मारपीट में भानूप्रकाश, कमलावती देवी, मीना देवी, विशाल मौर्या, संजना देवी, खुशबू, वरुण मौर्या, नरसिंह मोर्या, आकाश, सत्यप्रकाश मौर्या समेत अन्य पांच रिश्तेदार, जबकि दूसरे पक्ष से चालक अरविंद राजभर, उसके पिता राधेश्याम राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। राधेश्याम और सत्यप्रकाश को डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मंगलवार को तहरीर दी है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि वाहन पलटने को लेकर एक पक्ष ने चालक को मारा-पीटा। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।