फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   17 crore for bus station

Deoria News: 17.69 करोड़ की लागत से बस स्टेशन का होगा नवीनीकरण

Sat, 09 Mar 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
17 crore for bus station
राज्यपाल ने प्रथम किस्त के रूप में 4.42 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति
विज्ञापन

देवरिया बस स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : दयाशंकर सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के बस स्टेशन का नवीनीकरण 17.69 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। परिवहन मंत्री की पहल पर राज्यपाल ने प्रथम किस्त के रूप में 25 प्रतिशत की धनराशि को स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। ऐसे में डेढ़ साल से अपने भवन, यात्री विश्रामालय के लिए तरस रहे देवरिया डिपाे के पुन: बनने की संभावना तेज हो गई है।
हर दिन 20 से 22 लाख की आमदनी देने वाले देवरिया डिपो में वर्तमान में निगम की 69 एवं अनुबंधित 128 बसों का संचालन हो रहा है। हालांकि, डेढ़ साल पूर्व परिसर में स्थित जर्जर यात्री विश्रामालय व कार्यालय भवन को नीलामी के बाद गिराए जाने से यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों को भी काम करने में दिक्कतें पेश आती हैं। यहां आने वाले यात्री भी यहां सुविधाओं के अभाव की अक्सर शिकायत करते रहते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जनपद देवरिया स्थित पुराने बस स्टेशन परिसर में व्यावसायिक काम्पलेक्स, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय एवं बेसमेंट में पार्किंग का निर्माण जल्द किया जाएगा। इसके निर्माण में 1769.32 लाख का खर्च आने का अनुमान है। इसके निर्माण के लिए उ.प्र. प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम किस्त के रूप में 25 प्रतिशत के समतुल्य धनराशि 442.33 लाख रुपये को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में परिवहन निगम प्रदेश में एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से युक्त बस स्टेशन का निर्माण कर रहा है। ताकि बस स्टेशन पर ही यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed