फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी

भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी

Tue, 24 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी
फोटो समाचार...
विज्ञापन

भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी
बरियापुर चौराहे पर हुआ भाजपा का किसान कल्याण सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
बरियारपुर। नगर के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को भाजपा की ओर से किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन हुआ। केंद्र और प्रदेश सरकार की किसानों की हित में संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए वक्ताओं ने भाजपा को किसानों की हितैषी बताया।

मुख्य अतिथि विधायक कमलेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सबसे पहले लघु व सीमांत किसानों का ऋण माफ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए यूरिया को नीम कोटेड कर दिया, जिससे कालाबाजारी रुक गई। विजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार अपने चुनावी वादों पर पूरी तरह से कायम है। सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की योजना पर काम कर रही है। जल्द ही इसका असर दिखेगा। सम्मेलन में हियुवा के सुरेंद्र चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे, राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य विश्वंभर मिश्रा, शशिभूषण मिश्रा, रामनिवास पांडेय, शैलेंद्र उपाध्याय, शिवहरी मिश्रा, सुरेश पांडेय, कृष्णानंद गिरी, भृगुनाथ साहनी, सभासद सुनील मद्धेशिया, दिवाकरचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed