{"_id":"5a9d78474f1c1b9b248b8422","slug":"161520269383-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम को ज्ञापन सौंप चीनी मिल चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम को ज्ञापन सौंप चीनी मिल चलाने की मांग
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल बचाओ संघर्ष समिति के लोगो ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर सोमवार को चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। इस दौरान सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर मिल चलाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो 14 मार्च से बड़े स्तर पर धरना दिया जाएगा।
इस दौरान ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने एक सोची-समझी साजिश के तहत निगम की बीमार 24 चीनी मिलों के साथ बैतालपुर चीनी मिल को भी काफी कम कीमत पर बेच दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 अक्टूबर 2017 को पथरदेवा में चीनी मिल चलाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद जिले के किसानों को बड़ी खुशी हुई, लेकिन 2018 के बजट में सरकार ने देवरिया में चीनी मिल के लिए कोई प्रावधान नहीं किया। इस दौरान अवधेश मणि त्रिपाठी, सुरेश सिंह, रामप्रकाश सिंह, अनिल त्रिपाठी, सुनील भारती, उमेश मिश्र, वेद प्रकाश, दरोगा यादव आदि मौजूद रहे।