{"_id":"59cd363d4f1c1bc8538b4e96","slug":"161506620989-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शे में धुत बाइक सवारों ने टहलने निकली महिलाओं को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शे में धुत बाइक सवारों ने टहलने निकली महिलाओं को मारी टक्कर
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नशे धुत्त होकर बाइक चला रहे दो युवकों ने टहलने निकली महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दूसरी गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। घटना बुधवार की रात अवस्थी चौराहे पर हुई।
अवस्थी गांव के रहने वाले भरत निषाद की पत्नी बदामी देवी बुधवार की रात रिश्तेदार किसा देवी निवासी एकौना के साथ टहलने निकली थी। रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग स्थित अवस्थी चौराहे पर दोनों महिलाएं टहल रही थीं। इस दौरान नरायनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। महिलाएं घायल होकर गिर पड़ीं। घायलों को लेकर लोग सीएचसी गए। जहां बदामी देवी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शव घर ले जाने अनुमति दे दी। घरवाले दाह संस्कार की तैयारी में जुट गए। गुरुवार की सुबह पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस फिर मृतका के घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने को भेजा। कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।