{"_id":"59cbdb654f1c1ba8538b4b42","slug":"161506532197-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर महिला का गहना उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर महिला का गहना उड़ाया
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल। लिफ्ट देकर एक महिला का गहना और बैग बाइक सवार लिफ्टर लूट ले गए। वारदात के बाद बीच राह में महिला को छोड़ भाग गए। पीड़ित महिला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लार थानाक्षेत्र के सजांव गांव निवासी संगीता देवी पत्नी हरेंद्र बुधवार को मायके बरहज थानाक्षेत्र के मेहियवा जाने के लिए घर से निकली। मईल चौराहे पर सवारी गाड़ी की इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान लार रोड की ओर से जा रहे बाइक सवार एक महिला और पुरुष लिफ्ट मांगने पर बाइक रोक दिए। बरहज जाने की बात कहते हुए बाइक पर बीच में बैठा लिया। तीनों अभी नरसिंहडाड़ और तेलियाकला के बीच पहुंचे थे कि बाइक में खराबी की बात कह महिला को बाइक से नीचे उतारा। बाइक से नीचे संगीता ज्यो उतरी दोनों उसका बैग लेकर भाग गए। महिला के का झुमका और गले की चेन भी गायब थी। लूट की शिकार हुई महिला रोते-रोते अचेत हो गई। लोगों की मदद से वह थाने पहुंची और पुलिस को पूरी कहानी बताई। एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।