{"_id":"599725244f1c1b7e7e8b492d","slug":"161503077668-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन होगा शिक्षकों का होगा स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन होगा शिक्षकों का होगा स्थानांतरण
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। परिषदीय शिक्षकों के जिले में स्थानांतरण की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। यह स्थानांतरण ऑनलाइन होगा। विद्यालयवार रिक्तियों की सूची बीआरसी और जिला मुख्यालय पर चस्पा की जाएगी।
बेसिक शिक्षा सचिव के आदेश के क्रम में शिक्षकों के जिले के अंदर स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। पिछले महीने समायोजित शिक्षकों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मामला ठंडा पड़ गया था। अब फिर से जिले के अंदर शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई है। स्थानांतरण के लिए शिक्षकों को शनिवार से शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभाग की ओर से सभी बीआरसी और जिला मुख्यालय पर विद्यालयवार रिक्तियों की सूची चस्पा की गई है। यह सूची एनआईसी पर भी अपलोड की जाएगी। स्थानांतरण में महिला शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। स्थानांतरण के लिए 28 अगस्त तक ऑनलाइन प्रक्रिया चलेगी। बीएसए उपेंद्र कुमार का कहना है कि शनिवार से स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जो शिक्षक एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में जाना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन करें। इसकी समीक्षा के बाद स्थानांतरण किया जाएगा।