फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शूटर का वारंट बी हासिल नहीं कर पाई लखनऊ पुलिस

शूटर का वारंट बी हासिल नहीं कर पाई लखनऊ पुलिस

Fri, 16 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
शूटर का वारंट बी हासिल नहीं कर पाई लखनऊ पुलिस
देवरिया। लखनऊ के मोनिका सिंह पर हमले के आरोपी दिव्यांग शूटर सुनील जायसवाल से लखनऊ पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई है। देवरिया कारागार में वह बंद है। सूत्रों का दावा है कि जेल में बंद दिव्यांग शूटर से पुलिस वारंट बी के जरिए पूछताछ कर सकती है, लेकिन कृष्णनगर पुलिस ने प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

छह जून को होटल स्काई हिल्टन के बाहर मोनिका सिंह पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। कृष्णानगर पुलिस से पूछताछ में घायल मोनिका सिंह ने बताया था कि देवरिया के शराब कारोबारी संजय केडिया के लोगों ने ही गोली मारी है। देवरिया में दबिश देने पहुंची लखनऊ पुलिस ने शराब कारोबारी संजय केडिया को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि गोरखपुर धर्मशाला बाजार निवासी श्रीप्रकाश तिवारी ने मोनिका पर हमले की कहानी रची थी। दिव्यांग शूटर सुनील जायसवाल, इंद्रपाल और विवेक पाल ने मोनिका को गोली मारी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। केडिया की गिरफ्तारी के बाद आरोपी दिव्यांग शूटर देवरिया कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि विवेक पाल सिंह को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया। शूटर इंद्रपाल और माफिया श्रीप्रकाश तिवारी के बारे में लखनऊ पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed