फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1600 kcc will make of animal husbandry

16 हजार पशुपालकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

Sat, 11 Jul 2020 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
1600 kcc will make of animal husbandry
16 हजार पशुपालकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन

12880 दुग्ध उत्पादक सदस्य व 3898 अन्य पशुपालकों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दुग्ध व्यवसाय को संजीवनी प्रदान करने के लिए सरकार पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराएगी। किसानों को तीन लाख रुपये तक सस्ते ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा। आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत शासन ने जिले के 12880 दुग्ध उत्पादक सदस्यों व 3898 अन्य पशुपालकों को केसीसी ऋण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
योजना के नए लाभार्थियों को एक लाख छह हजार व दुग्ध सहकारी समितियों के दुग्ध उत्पादक सदस्य जो पहले से केसीसी का लाभ ले रहे हैं, उनकी क्रेडिट क्षमता तीन लाख तक बढ़ाई जाएगी। बैंक ऋण के सापेक्ष निर्धारित किस्त का समय से भुगतान करने पर केसीसी धारक को तीन प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। सचिव भुवनेश कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा अभियान चलाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास दुधारू पशु और कृषि योग्य भूमि होना जरूरी है।
विज्ञापन

इनसेट
ऐसे मिलेगा लाभ
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदक को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी, जमीन की खतौनी की छायाप्रति, पशु बीमा, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। किसान अगर चाहें तो अपना आवेदन ब्लॉक के पशु चिकित्सा केंद्र पर भी जमा कर सकते हैं। सीवीओ प्राप्त आवेदनों को बैंकों को अग्रसारित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किसान क्रेडिट कार्ड टू एनिमल हस्बैंड्री एंड डेयरिंग फार्मर्स योजना के तहत जिले के 16778 पशुपालकों को केसीसी प्रदान किया जाना है। किसान पशु चिकित्सा केंद्र या मेरे कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
- विकास साठे, सीवीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed