फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   16 more found positve in deoria

25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Wed, 24 Jun 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
16 more found positve in deoria
बेलपार पंडित गांव का निरीक्षण करते एसडीएम सौरभ कुमार सिंह, सीओ पंचम लाल व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्य - फोटो : DEORIA
25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन

देवरिया में 16 मिले, संख्या 193 पहुंची, कुशीनगर में नौ मिलने से संक्रमित हुए 105
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/कुशीनगर/महराजगंज। बुधवार को आई रिपोर्ट में देवरिया में 16 और कुशीनगर में नौ लोग पॉजिटिव पाए गए। इससे देवरिया में कुल मरीजों की संख्या 193 और कुशीनगर में 105 तक पहुंच गई। वहीं, महराजगंज में पांच लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। देवरिया में 134, कुशीनगर में 56 और महराजगंज में 96 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी देवरिया में 55, कुशीनगर में 45 और महराजगंज में 55 एक्टिव केस हैं। देवरिया में चार, कुशीनगर और महराजगंज में तीन-तीन मौत हो चुकी है।
देवरिया में बतरौली पीएचसी पर तैनात संक्रमित फार्मासिस्ट युवक के पिता सीएमओ कार्यालय में परिचारक के पद पर कार्यरत हैं। रुद्रपुर सीएचसी पर तैनात इमामबाड़ा निवासी संक्रमित एलटी के भाई और भतीजा भी जांच में पॉजिटिव मिले हैं। एलटी के संपर्क में आने के कारण दोनों संक्रमित हुए हैं। भाटपाररानी के करौता गांव निवासी 55 वर्षीय शख्स 18 जून को मुंबई से ट्रेन से गोरखपुर आए। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाटपाररानी के बेलपार पंडित गांव निवासी 27 वर्षीय युवक 18 जून को ट्रेन से गोरखपुर आए। वहां से बस से आए। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बैतालपुर के मुकुंदपुर गांव निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति 10 जून को दिल्ली से बस से आए। जांच में इनकी भी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पथरदेवा के हीरामन दुबे गांव निवासी 35 वर्षीय युवक 16 जून को हरियाणा के सोनीपति से बस से देवरिया आए। कुछ देर घर रहने के बाद स्कूल में क्वारंटीन हो गए। बरहज के बिजौली गांव का 34 वर्षीय युवक संक्रमित था। जांच में इसकी तीन वर्षीय बेटी और 32 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गौरीबाजार के सांडा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक 14 जून को ट्रेन से दिल्ली और दिल्ली से बस से गौरीबाजार पहुंचा। जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके परिवार में तीन लोग हैं, जो संपर्क में रहे हैं। शहर के गायत्रीपुरम के रहने वाले 22 वर्षीय युवक नोएडा में काम करता है। 16 जून को घर आया। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रामगुलाम टोला निवासी 26 वर्षीय युवक लखनऊ में कॉल सेंटर में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व बस से देवरिया आया और अपने घर पर रह रहा था। इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रामपुर कारखाना के सवरेजी खर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति पहले से संक्रमित थे। जांच में उनके दो भाई संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में रहने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। संक्रमितों के परिवार वालों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

कुशीनगर कार्यालय के अनुसार बुधवार को जो नए मामले सामने आए उसमें से एक पडरौना नगर के मालवीय नगर मुहल्ले का व एक पुलिस लाइंस का सिपाही है। इसके अलावा पडरौना ब्लॉक के गोपालपुर गांव में दो, दुदही क्षेत्र के विजयपुर दक्षिण पट्टी में तीन तथा कसया क्षेत्र के जिगिना व सेवरही क्षेत्र के मथौली का एक-एक मामला है। पुलिस लाइंस और मालवीय नगर मुहल्ले में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को कुल 137 लोगों की रिपोर्ट आई जिनमें से नौ पॉजिटिव व शेष 128 का सैंपल निगेटिव पाया गया है। मंगलवार की रात में एक मरीज स्वस्थ होकर घर को लौटा है। बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। इस वक्त लक्ष्मीपुर एलवन अटैच्ड अस्पताल में 36 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा छह मरीज गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। एक मरीज मिलिट्री हास्पिटल गोरखपुर में भर्ती है। एक का इलाज नोएडा व एक का दिल्ली में चल रहा है। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस बनाकर रहें और मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। अत्यावश्यक कार्य हो, तभी घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज कार्यालय के अनुसार पांच लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इन्हें सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए घर भेजा गया है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बुधवार को 210 लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजे गए हैं।
दहशत में सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी
देवरिया। संक्रमित फार्मासिस्ट के पिता सीएमओ कार्यालय में परिचारक पद पर कार्यरत हैं। डाक विभाग में डिस्पैच का काम करते हैं। अफसरों और लिपिकों के पास डाक पहुंचाना और लाना इनका काम है। बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पिता का सैंपल कराया गया। इसकी वजह से सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों में दहशत है। कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया।

हरियाणा में कुशीनगर के कोरोना पॉजिटिव की मौत
अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार को हरियाणा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। यह व्यक्ति हरियाणा के रोशन नगर की विजयपुर कॉलोनी में अपने पूरे परिवार के साथ रहकर सिलाई का कार्य करता था। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने हरियाणा के क्यूआरजी हॉस्पिटल ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर 16 में भर्ती कराया था। वहीं इलाज के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई। हरियाणा में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed