{"_id":"5d0e5e328ebc3e46542128f6","slug":"156122269018-deoria-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने दिए खामियों को दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने दिए खामियों को दूर करने के निर्देश
विज्ञापन
रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने शनिवार को गौरीबाजार और देवरिया सदर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। दोनों स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिए। जीएम ने इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी का निरीक्षण कर यात्रियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया।
महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने सदर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, प्रतीक्षालय, बुकिंग हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सलघर और प्लेटफार्म पर स्टाल का निरीक्षण किया। बरसात में पानी से लोगों को होने वाली दिक्कत को ठीक कराने के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक से यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने स्टेशन पर मिल रही सुविधाओं के प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके बाद जीएम गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वे वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के साधारण श्रेणी कोच एवं वातानुकूलित कोच में यात्रा कर रहे लोगों से वार्ता कर फीडबैक लिया। उन्होंने ट्रेन की खिड़की, दरवाजों, शौचालयों एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। यात्रियों ने महाप्रबंधक को इंटरसिटी एक्सप्रेस में वातानुकूलित कोच बढ़ाने तथा गाड़ियों के समय से चलवाने का सुझाव दिया। इस दौरान विद्युत इंजीनियर बेचू राय, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एक़े़ पाण्डेय, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एके श्रीवास्तव, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/एमएम राधेश्याम, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक परशुराम मणि त्रिपाठी, आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय, एसआई अबु फरहान गफ्फार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।