{"_id":"5d092dce8ebc3e0594555c6b","slug":"15608826249104-deoria-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम के 104 नए स्कूलों के लिए शिक्षकों को शीघ्र मिलेगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम के 104 नए स्कूलों के लिए शिक्षकों को शीघ्र मिलेगी नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में जल्द होगी तैनाती
104 स्कूलों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी
80 और नए अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के चयन की शुरू हुई प्रक्रिया
जिले में इस सत्र में खुलेंगे कुल 184 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। इस सत्र में खुलने वाले 104 नए अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के लिए शिक्षकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। उधर, शासन के निर्देश के बाद इसी सत्र से ग्रामीण क्षेत्र में खुलने वाले 80 और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों केे चयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
पिछले सत्र में जिले में 90 प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू हुई थी। शासन के निर्देश पर जिले के 16 विकास खंड एवं एक नगर क्षेत्र से प्राथमिक के 85 और जूनियर स्तर के 19 नए स्कूलों का चयन मार्च में किया गया। अध्यापकों की चयन प्रक्रिया अप्रैल में ही प्रारंभ हो गई थी। आचार संहिता लागू होने से उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा सका। उधर, शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी सत्र से 80 और ऐसे स्कूलों का चयन करने का आदेश जारी कर दिया। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद स्कूलों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ ब्लॉकों ने अभी चयनित स्कूलों की सूची नहीं उपलब्ध कराई है।
यह समिति करेगी शिक्षकों का चयन
नए 80 स्कूलों में शिक्षकों का चयन डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित कमेटी ही करेगी। शासन की मंशा के अनुरूप जुलाई से ही इनका संचालन प्रारंभ हो जाए, इसके लिए हर विकास खंड में कार्यरत शिक्षकों से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी हो रही है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अध्यापकों के लिए 80 नंबर की लिखित परीक्षा एवं 20 नंबर का साक्षात्कार निर्धारित किया है।
विज्ञापन
कोट
अंग्रेजी माध्यम के कुल 104 स्कूलों के लिए चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया और इसी सत्र में खुलने वाले 80 और ऐसे स्कूलों के चयन की कार्रवाई चल रही है। कुछ ब्लॉकों ने अभी सूची उपलब्ध नहीं कराई है, सूची मिलने पर यहां भी शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया आरंभ होगी। -ओमप्रकाश यादव, बीएसए।