फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किसान भाई मिट्टी की जांच जरूर कराए : शाही

किसान भाई मिट्टी की जांच जरूर कराए : शाही

Mon, 10 Jun 2019 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
किसान भाई मिट्टी की जांच जरूर कराए : शाही
देसही के रामपुर हीरामन गांव में आयोजित किसान पाठशाला में बोलते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। देसही देवरिया ब्लॉक के रामपुर हीरामन गांव में किसान पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। तकनीकी संसाधनों को अपनाने और आधुनिक खेती पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने किसानों को नई तकनीक से खेती करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसान देश की तरक्की की रीढ़ हैं। पहले इनको मजबूत किए जाने की जरूरत है। रसायनिक खादों की अधिक मात्रा में प्रयोग से खेती की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। कंपोस्ट खाद का प्रयोग करके मिट्टी की उपजाऊ ताकत को बरकरार रखने की जरूरत है। किसान भाई मिट्टी की जांच जरूर कराए। जरूरत के अनुसार कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लें। बदलते समय में किसान अपने पारंपरिक ढंग को बदलें। सब्जी, दलहन, तिलहन आदि की खेती कर लाभ कमाया जा सकता है। धान लगाने से पहले खेत में ढैचा बोए जो राजकीय कृषि गोदाम पर उपलब्ध है। इससे बनने वाली हरी खाद से फसल में रोग भी कम लगेंगे। प्रदेश में 20 हजार क्विंटल ढैचा का बीज इस वर्ष किसान बोए हैं। फसली बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान योजना आदि कल्याणकारी योजनाएं किसानों की बेहतरी के लिए चलाई गई है। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप गांवों में जाकर किसानों की समस्याएं सुनें। उसका त्वरित निदान कराएं। खेती को लाभकारी बनाने में किसानों को जागरूक करें। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव, विजय श्रीवास्तव, राजकेश्वर जायसवाल, राजू सिंह, साहब सिंह, अखंड यादव, विष्णु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



कृषि अफसरों पर जताई नाराजगी
कृषि मंत्री ने जिला उप कृषि निदेशक एके मिश्र पर बिफर पड़े। कहा कि रामपुर हीरामन गांव में 306 किसानों की कार्ड दिया गया है। मगर यहां कार्यक्रम में कोई मौजूद नहीं दिखाई दे रहा है। कार्ड लेकर आते तो उन्हें उस हिसाब से जानकारी दी जाती। केवल कार्यक्रम के आयोजन से कुछ नहीं होगा। इसका प्रचार-प्रसार भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed