{"_id":"5cfd524fbdec2207362d321b","slug":"15601055437-deoria-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने देखा किसान पाठशाला का प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने देखा किसान पाठशाला का प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
किसानों ने देखा किसान पाठशाला का प्रसारण
सीएम ने लखनऊ में किया उद्घाटन, जिले में आज से चलेगा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। किसान पाठशाला का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में रविवार को उद्घाटन किया। इसका लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र मलहना में किसानों को दिखाया गया। इसके अलावा राजकीय कृषि बीज भंडारों पर पहुंचे किसानों के लिए टीवी लगाया गया था। जिले में सोमवार से इस कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
किसानों को खेती की योजनाओं की जानकारी देने के लिए पाठशाला का आयोजन किया गया है। कृषि उप निदेशक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि किसान पाठशाला कार्यक्रम से किसानों को जागरूक किया जाएगा। प्रथम चरण 10 से 13 जून तक और दूसरे चरण का कार्यक्रम 17 से 20 जून तक चलेगा। जिले की 176 न्याय पंचायतों के प्राथमिक स्कूलों पर किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसानों को खेती-बारी की जानकारी दी जाएगी। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही देसही देवरिया ब्लॉक के रामपुर हिरामन गांव से करेंगे। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, वंशगोपाल सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, अभय, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।