{"_id":"5cfd524cbdec22074618c879","slug":"15601055406-deoria-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बा की बेटियों को मिलेंगी अंग्रेजी, गणित व विज्ञान की शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बा की बेटियों को मिलेंगी अंग्रेजी, गणित व विज्ञान की शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा विद्यालयों की शिक्षक चयन प्रक्रिया शुरू
चुनाव में आचार संहिता लागू होने के कारण रोक दी गई थी
जिले के 13 विद्यालयों में 17 शिक्षक, दो वार्डेन, एक चौकीदार के पद खाली
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गणित, विज्ञान, कंप्यूटर शिक्षा और अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों के शिक्षकों की कमी से जूझ रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को अगले माह तक शिक्षक मिल जाएंगी। मार्च माह में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद इनकी चयन प्रक्रिया रुक गई थी। अब चयन प्रक्रिया पुन: शुरू की गई है।
जिले के देवरिया सदर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय खोराराम, बैतालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया, रामपुर कारखाना के डायट परिसर, पथरदेवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट, देसही देवरिया के टीला टाली महुआडीह, गौरीबाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरहट, बरहज के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर, भलुअनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ेर, भाटपाररानी में फुलवरिया, बनकटा में बीआरसी परिसर सोहनपुर, रुद्रपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरवां, भटनी के रुपई बैकुंठपुर, लार में बीआरसी परिसर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन हो रहा है। पिछले सत्र से ही यहां पर कुल 20 पद, जिसमें 17 पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षकों, दो वार्डेन एवं एक चौकीदार के पद खाली चल रहे हैं। प्रमुख विषयों के शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से इसका सीधा नुकसान छात्राओं को हो रहा है। अब डीएम की अनुमति के बाद इन विद्यालयों के लिए शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। प्रक्रिया के अंतर्गत वार्डेन के दो पद में एक गणित व एक विज्ञान विषय की शिक्षक, एक विज्ञान एवं छह गणित पूर्णकालिक, दो विज्ञान अंशकालिक, दो अंग्रेजी अंशकालिक, दो कम्प्यूटर अंशकालिक, तीन गणित अंशकालिक, एक गृह विज्ञान अंशकालिक महिला शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।
कोट
निर्धारित योग्यता रखने वाली महिला शिक्षकों को 25 जून तक आवेदन करना है। 20 जुलाई के पहले तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चयन मेरिट के साथ ही काउंसिलिंग और मनोवैज्ञानिक परीक्षण के जरिए होगा।
विज्ञापन
अंजनी सिंह, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा।