फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सम्मान पाकर गदगद हुए बूथ अध्यक्ष

सम्मान पाकर गदगद हुए बूथ अध्यक्ष

Fri, 07 Jun 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
सम्मान पाकर गदगद हुए बूथ अध्यक्ष
भाजपा के पदाधिकारियो को सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बूथ अध्यक्ष को सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने सम्मानित किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में सांसद ने उनकी मेहनत और लगन की तारीफ करते हुए पार्टी हित में संघर्षों को आगे भी जारी रखने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रखर नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल रणनीति, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से भाजपा को इतनी बड़ी जीत मिली है। बूथ अध्यक्ष भाजपा का सेनापति है, जिसके बल पर भाजपा चुनाव लड़ती है। भाजपा के लिए बूथ अध्यक्षों से बढ़ कर किसी का सम्मान नहीं, क्योंकि जमीन पर काम बूथ अध्यक्ष और नीचे के पदाधिकारी ही करते हैं। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान हम सभी के सौभाग्य की बात है। लोकसभा क्षेत्र संयोजक रवींद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता महान है, जो खुद को प्रत्याशी मान चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड मत दिला कर भाजपा को इतनी बड़ी जीत दिलाई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने सभी का आभार जताया। संचालन प्रेम अग्रवाल ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशीनगर विनय गौंड, मारकंडेय शाही, विजय दुबे, हरेंद्र सिंह, निशिरंजन तिवारी, अलका सिंह, नीरज शाही, मुन्ना राय, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed