फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, लोगों ने लगाया जाम

ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Tue, 21 May 2019 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, लोगों ने लगाया जाम
सड़क पर पड़े शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर में फोर लेन पर शहीद गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। बाइक सवार ई-रिक्शा से टकराकर सड़क पर गिरे थे। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर 20 मिनट बाद जमा हटवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भतीजे इष्टदेव पांडेय की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हादसे के समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

भलुअनी थानाक्षेत्र के सिसवां पांडेय गांव के रहने वाले नित्यानंद पांडेय (55) पुत्र हरिशंकर पांडेय परिवार सहित गोवा में प्राइवेट काम करते थे। पिछले दिनों वह घर आए थे। मंगलवार को किसी काम से शहर आ रहे थे। इसी दौरान दोपहर 11.45 बजे भटवलिया शहीद गेट के पास एक ई-रिक्शा को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान पीछे से गैस लदी एक ट्रक तेज गति से आ रही थी। हड़बड़ी में ई-रिक्शा से टकराने के बाद नित्यानंद पांडेय ट्रक के पिछले पहिया के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी ट्रक चालक और खलासी दबोचकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल और टीएसआई रामवृक्ष यादव ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस को नित्यानंद के पास से मिले कागजात से परिवारवालों को सूचना दी गई। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि ट्रक के नीचे आने से अधेड़ की मौत हुई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विपरीत दिशा में खड़ा मालवाहक बना हादसे का कारण
देवरिया। भटवलिया शहीद गेट के पास एक मालवाहक टेंपो विपरीत दिशा में सड़क पर खड़ा था। मालवाहन के खड़ा होने से ई-रिक्शा चालक थोड़ा दाहिने की तरफ गया। उसे ओवरटेक करने के चक्कर में नित्यानंद पांडेय अपनी बाइक लेकर और दाहिने चले गए। ट्रक डिवाडर से सटे लेन में तेज गति से आ रहा था। हड़बड़ी में ई-रिक्शा से टकराकर वह ट्रक के नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी की मौत के बाद घर आए थे नित्यानंद
देवरिया। पत्नी की किडनी खराब होने से गोवा में मौत हो गई। इसके बाद नित्यानंद पांडेय बच्चों को लेकर गांव आए थे। हादसे की सूचना से दोनों बेटियों और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद उनके रिश्तेदारों ने बताया कि पत्नी की मौत से वह सदमे में थे। गांव की मकान के हो रहे मरम्मत कार्य के लिए कुछ सामान खरीदने के लिए शहर जा रहे थे। सूचना पर बेटी गोल्डन 17, निधि 13, बेटा सत्यम 12 और शिवम 11 का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed