{"_id":"5ce2dba5bdec22074a6ae6f0","slug":"15583712906-deoria-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह तीन बजे सील हुआ स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान कर रहे हैं ईवीएम की सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देवरिया। मतदान के बाद जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में लाया गया। यहां विधानसभावार बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम को बंद कर दिया गया। संबंधित आरओ की मौजूदगी में सुबह तीन बजे स्ट्रांग रूम को सील किया गया। सीआरपीएफ के जवानों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाया गया है। गेट के बाहर पीएसी के जवान भी मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे हैं। लोकसभा व विधानसभा चुनाव की गणना अभी तक कलेक्ट्रेट में होती थी। इस बार डीएम अमित किशोर ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतगणना के लिए व्यवस्था कराया है। मतदान समाप्त होने के बाद रविवार की देर रात तक मतदानकर्मियों ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में ईवीएम अफसरों की मौजूदगी में जमा किया। भोर में कर्मचारियों ने विधानसभावार रखे गए ईवीएम को कमरे में सील किया। इसकी सुरक्षा में एक प्लाटून सीआरपीएफ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। गेट पर पीएसी और स्थानीय पुलिस मुस्तैद है। दाखिल होने वाले कर्मचारी या अन्य लोगों का पास बनाया जा रहा है और उनका पूरा ब्योरा लेने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। एडीएम प्रशासन राकेश पटेल ने बताया कि ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। अब 23 मई को सुबह आठ बजे ही स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।