फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 28 घायल

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 28 घायल

Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 28 घायल
फोटो-
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 28 घायल
गौरीबाजार के खरोह चौराहे के पास हुआ हादसा
गंभीर रूप से घायल तीन को किया गया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तरकुलवा देवी मंदिर से मुंडन संस्कार से लौट रही पिकअप गौरीबाजार क्षेत्र के खरोह चौराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 28 से अधिक लोग घायल हो गए। तीन की स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
रुद्रपुर कोतवाली के यद्दूपुर गांव निवासी सत्येंद्र के पांच साल के बेटे सत्यम का सोमवार को गोरखपुर के तरकुलही देवी मंदिर पर मुंडन संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए उनके गांव और रिश्तेदारी के लोग गए थे। शाम छह बजे सभी एक पिकअप में बैठकर लौट रहे थे। रुद्रपुर के ही भभौली गांव निवासी कोमल (42) पिकअप चला रहा था। अभी वह गौरीबाजार थानाक्षेत्र के खरोह चौराहे के पास पहुंची थी कि चालक नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। पलटने के दौरान घिसटते हुए पिकअप काफी दूर तक गई। इससे इसमें सवार 28 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां से भी तीन को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इस बाबत गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

---
ये हुए रेफर
गुंजा 17 पुत्री रामअशीष और सरस्वती 30 निवासी फत्तेपुर, निशा 15 पुत्री रामधन निवासी अवधपुर, रुद्रपुर।
---
ये लोग हुए हैं घायल
रुद्रपुर कोतवाली के फत्तेपुर गांव निवासी रामप्रीत की बेटी कंचन 12, रानी 8, बेटा रत्नेश 10, बलवंती 45 पत्नी सुभाष, मंजू 32 पत्नी वकील, सोनू पुत्र धर्मेंद्र, रिंकू 26 पत्नी सिकंदर, शोभा पत्नी विनोद, करमेल गांव निवासी बृजेश 15 पुत्र हरिवंश, विमला 44 पत्नी हरिवंश, गोरखपुर के बांसगांव के नेवरा गांव निवासी रामकृपाल की पत्नी संगीता 35, बेटा प्रभात 13, खोराबार निवासी ऊषा 38 पत्नी तारकेश्वर, रुद्रपुर के भभौली गांव निवासी सुनीता 40 पत्नी मलखा, बादामी 50 पत्नी जगदीश, सुनीता 44 पत्नी कोमल, संदीप 11 पुत्र मलक, मनीष 6 पुत्र वकील, जद्दूपुर निवासी शिवम पुत्र धर्मेंद्र, दुर्गावती 38 पत्नी सुभाष, मनोज 18 पुत्र उपेंद्र, गौरीबाजार के नरायनपुर धूसी गांव निवासी मोनू 11 पुत्र उपेंद्र, पवन 10 पुत्र हरदेव, रुद्रपुर के बैदा गांव निवासी कौशिल्या 55 पत्नी अदालत, कुशीनगर के हाटा के भिसवां गांव निवासी राकेश 14 पुत्र कपिलदेव घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के ग्राम सवरेजी पूरब टोला निवासी मुक्तिनाथ यादव 50 को एक बाइक सवार ने सोमवार की शाम ठोकर मार दिया। इससे उन्हें गंभीर चोट लगी है। घटना भटनी-भाटपाररानी मार्ग पर पक्के पुल के पास हुई। गांव वालों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। वह भटनी थाना के ग्राम भरहे चौरा का रहने वाला बताया जाता है। घायल मुक्तिनाथ यादव को गांववालों ने तत्काल भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed