{"_id":"5cd85602bdec22073706c4fe","slug":"151557681666-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के बदौलत नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी मांग रहे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के बदौलत नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी मांग रहे वोट
विज्ञापन
भाटपार रानी के बीआरडी इंटर कॉलेज में कांग्रेस के चुनावी जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी (देवरिया)। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाटपाररानी बीआरडी इंटर कॉलेज में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने चुनावी जनसभा में भाजपा को आड़े हाथों लिया। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि कहा कि अपने काम पर जो वोट नहीं मांगता है, उसमें खोट होता है। भाजपा आज काम पर वोट मांगने के बजाए सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी, जीएसटी, किसान कल्याण योजना, तीन तलाक, महिला सुरक्षा का हवाला देकर एक बार मोदी सरकार की अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वाराणसी की गलियों के सैकड़ों मंदिरों को तोड़वा दिया और बोल रहे पुन: गंगा माई ने आशीर्वाद के लिए बुलाया है। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री को गंगा माई माफ नहीं करेंगी। पंडित नेहरू को पूरा विश्वसम्मान और आदर की दृष्टि से देखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको और उनके परिवार के लोगों को पांच वर्ष तक गालियां देते रहे। प्रधानमंत्री की कुर्सी सम्मान की होती है। नेहरू, शास्त्री, इंदिरा जैसे महान लोग इस पर बैठ चुके हैं और दलगत भावना से ऊपर उठकर काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दल के वरिष्ठ नेताओं से नसीहत लेनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्र के पक्ष में मतदान करने और सम्मान और समृद्धि के लिए जिताने की अपील की। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह राणा, दिग्विजय सिंह, निर्भय नारायण सिंह, वशिष्ट मोदनवाल, रामविलास तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, रामजी यादव, बजरंगी राय आदि मौजूद रहे।
मंच पर प्रत्याशी का ना होना चर्चा का विषय
भाटपाररानी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भाटपाररानी निर्धारित समय से देरी से पहुंचे। मंच पर प्रत्याशी राजेश मिश्र मौजूद नहीं थे। वह प्रचार के लिए क्षेत्र में निकले थे। मंच पर इनका न होना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
मंच पर प्रत्याशी का ना होना चर्चा का विषय
भाटपाररानी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भाटपाररानी निर्धारित समय से देरी से पहुंचे। मंच पर प्रत्याशी राजेश मिश्र मौजूद नहीं थे। वह प्रचार के लिए क्षेत्र में निकले थे। मंच पर इनका न होना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन