फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मिल चालू नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन

मिल चालू नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Wed, 19 Dec 2018 10:52 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मिल चालू नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन
चीनी मिल बचाओ संघर्ष समिति के लोगो ने भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्रयामी सिंह को मांग पत्र सौपा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित धरने में अधिवक्ता भी शामिल हुए। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सदर सांसद आवास पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह को मिल चलाने के लिए मांगपत्र सौंपा। किसानों के समर्थन में भाजपाई भी खड़े नजर आए। अंतर्यामी सिंह ने कहा कि दस दिन के भीतर मुख्यमंत्री से मिलकर चीनी मिल को चालू कराने के लिए वार्ता करूंगा। बैतालपुर चीनी मिल जिले के किसानों के लिए आय का अच्छा जरिया बन सकती है। चतुरानन ओझा ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल चालू हो जाने से किसानों बड़ा हित होगा। किसान अपने हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे। अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा। जल्द मिल चालू कराने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो जिले भर के किसानों को एकत्र कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भाकियू मंडल अध्यक्ष रामकिशुन चौधरी, लाल सिंह, अवधेश सिंह, संदीप कुशवाहा, अनिल पति त्रिपाठी, सतीश चंद्र त्रिपाठी, बरकत अली, दीपक मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed