फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिया धरना

अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिया धरना

Wed, 05 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिया धरना
पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक ,अधिकारी ,कर्मचारी संगठन ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले बुधवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विकास भवन परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरने में हिस्सा लिया। तीन घंटे तक सभा कर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की मुखालफत की। दोपहर एक बजे अधिकारी और कर्मचारी सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तहत कुल 26 घटक संगठनों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इसमें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, ग्राम विकास विभाग, अटेवा, प्रयोगशाला सहायक संघ, गन्ना पर्यवेक्षक संघ, वाणिज्य कर, फार्मासिस्ट, डेंटल संघ, मृतक आश्रित शिक्षक एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण कर्मचारी संघ आदि शामिल हुए। सुबह के नौ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षक, कर्मचारियों का जमावड़ा विकास भवन परिसर में होने लगा। दस बजे से शुरू हुए धरने का नेतृत्व कर रहे विजय सिंह ने कहा कि 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की सुविधा से वंचित किया जाना, संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। कर्मचारी इस असमानता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि हमारा संगठन पूूर्व से ही दोहरी पेंशन प्रणाली का पुरजोर विरोध करता रहा है। यह आंदोलन पेंशन प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। अटेवा के संयोजक मदन सिंह पटेल ने कहा कि सरकार अगर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं करती तो आगामी चुनाव में नोटा बटन दबाकर विरोध किया जाएगा। अजय धर द्विवेदी ने कहा कि आज विषम स्थिति उत्पन्न हो गई है। शिक्षक दिवस के दिन जहां शिक्षकों का सम्मान होना चाहिए वहां सरकार की गलत नीतियों के चलते आंदोलित होना पड़ रहा है। इस दौरान के.कुमार, उदय नारायण द्विवेदी, योगेंद्र नाथ यादव, अवधेश सिंह, दिनेश्वर मिश्र, शिवाकांत मिश्र, गोविंद सिंह, मदन शाही, अशोक सिंह, संजीव दुबे, अवनीश दीक्षित, प्रियव्रत सिंह, शौकत अली, संगीता चौरसिया, राजेश सिंह, विवेक मिश्रा, राजेश मिश्रा, विंदा देवी, मनोज राजभर, रामदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed