फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रजिस्टर में 21 घंटे, मिल रही

रजिस्टर में 21 घंटे, मिल रही

Thu, 26 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
रजिस्टर में 21 घंटे, मिल रही
महज आठ से 10 घंटे मिल रही बिजली
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बदहाल, दिन में भी बिजली गायब
अमर उजाला ब्यूरो
कपरवार। क्षेत्र के गांवों में बिजली की आपूर्ति महज कुछ घंटों में सिमट गई है। कभी फाल्ट ठीक करने के लिए आपूर्ति ठप कर दी जाती है तो कभी मेन आपूर्ति ही नहीं रहती। केंद्र पर लॉग रजिस्टर भरने में भी मनमानी की जा रही है। इसमें 17 से 21 घंटे आपूर्ति दर्शाई जा रही है। उमस भरी गर्मी में सबसे मुसीबत में घरों की महिलाएं और बच्चे हैं। महज आठ से दस घंटे बिजली मिल रही है। जयनगर स्थित विद्युत वितरण उपकेंद्र से करीब 220 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। केंद्र का लॉग रजिस्टर हकीकत बयां कर रहा है। गत पखवारे की आपूर्ति बेहद खराब रही है। इस सप्ताह में भी लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। कपरवार के पवन मोदनवाल, अरविंद सिंह बताते हैं कि 18 घंटे बिजली आपूर्ति महज घोषणा साबित हो रही है। फाल्ट ठीक करने के नाम पर शटडाउन बंद होना चाहिए, जिससे कि सुचारु ढंग से बिजली मिल सके। जेई पुष्कर उपाध्याय ने बताया कि आगे से जितनी बिजली मिल रही है, उतनी आपूर्ति की जा रही है। 18 घंटे से अधिक इनकमिंग आपूर्ति नहीं है। लॉग रजिस्टर भरने में कोई गलती हो रही है तो जांच कर करवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed