{"_id":"5b4e25ea4f1c1b3d748b573b","slug":"151531848170-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम पर सीएमओ का छापा,मरीजों को छोड़ भागे वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगहोम पर सीएमओ का छापा,मरीजों को छोड़ भागे वर्कर
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंगहोम पर सीएमओ का छापा, भागे कर्मचारी
रामनाथ देवरिया में चलता है नर्सिंगहोम, शिकायत पर पहुंची थी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के एक नर्सिंग होम पर सीएमओ ने मंगलवार को छापेमारी की। टीम को देख नर्सिंग होम में अफरातफरी मच गई। संचालक और वर्कर मरीजों को छोड़कर भाग गए। जांच के लिए पहुंची टीम ने वीडियोग्राफी कराई और भर्ती मरीज से पूछताछ की।
रामनाथ देवरिया में सौम्या नर्सिंगहोम संचालित है। इसकी किसी ने शिकायत सीएमओ से की थी। दोपहर को सीएमओ के नेतृत्व में टीम नर्सिंगहोम पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी देख संचालक और वर्कर इधर-उधर भागने लगे। वह पीछे के रास्ते लोग निकल गए। नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों से सीएमओ ने पूछताछ की और इसका वीडियो भी बनाया। यहां मौजूद नर्स की ड्रेस में युवती ने बताया कि मैं यहां सीखने के लिए आई हूं। किसी को जानती नहीं हूं। अस्पताल पर लगे बोर्ड पर कई डॉक्टरों का नाम अंकित थे, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। करीब एक घंटे तक टीम वहां रुकी थी और साक्ष्य के रूप में वीडियोग्राफी कराई। इस बाबत सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि नर्सिंगहोम पर जांच के लिए टीम गई थी। लेकिन कोई मिला नहीं। सभी लोग भाग गए। संचालक को रजिस्ट्रेशन नंबर और समेत अन्य कागजात के साथ आने के लिए नोटिस जारी किया गया है।