{"_id":"5a0f18864f1c1b79548bde9b","slug":"151510938758-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की चेकिंग में अफसर और कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की चेकिंग में अफसर और कर्मचारी मिले गैरहाजिर
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय का जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने औचक निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने विकास भवन समेत कई विभागों का निरीक्षण किया। कई अफसर समेत 40 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने अग्रिम आदेश तक एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। डीएम के निरीक्षण से विकास भवन समेत अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
सबसे पहले डीएम विकास भवन के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। सात कर्मचारी गैरहाजिर थे। कृषि विभाग में जिला कृषि अधिकारी समेत छह कर्मचारी, प्रोग्राम इंप्लीमेंट में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, दो कर्मचारी, डीआरडीए, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पंचायतराज अधिकारी कार्यालय और यूपी नेडा में दो-दो कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिला युवा कल्याण अधिकारी और जिला अर्थ संख्या अधिकारी भी गैरहाजिर मिले। सहकारिता विभाग में तीन, लघु सिंचाई में एक, विद्युत वितरण खंड में सात तथा अधीक्षण अभियंता विद्युत खंड में एक सहायक अभियंता गैरहाजिर मिले। जिलाधिकारी ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लेटलतीफ आने वाले कर्मचारियों पर सख्ती बरतें। यह व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए कि कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। यहीं फार्मूला अधिकारियों पर भी लागू होगा। डीएम ने कहा कि निरीक्षण का दौर आगे भी जारी रहेगा।