{"_id":"59d662864f1c1bcb538b5ef4","slug":"151507222150-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की बरामदगी के लिए भटनी थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की बरामदगी के लिए भटनी थाने का घेराव
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। भरहेचौरा गांव के चौराहे से एक माह पहले गायब बालक को अभी तक पुलिस बरामद नहीं पाई। इससे नाराज गांव वालों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया। थानेदार के क्राइम मीटिंग में चले जाने के कारण ग्रामीण थाने पर ही बैठे रहे।
भरहेचौरा गांव निवासी तिलकदेव प्रजापति का दस वर्षीय बेटा रामकेश्वर नौ सितंबर को गांव के चौराहे से अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। शक के आधार पर मां रीमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सुग्रीव साहनी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। परिजन भटनी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर एक सप्ताह पहले पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराया था। पांच अक्टूबर को थाने का घेराव और आत्मदाह की चेतावनी दी दी। गुरुवार को ग्रामीण करीब 11 बजे थाने पर पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया। उचित कार्रवाई नहीं करने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी। थानेदार बृजेश द्विवेदी ने कहा कि क्राइम मीटिंग में हूं, जानकारी हुई है।