फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रांसफार्मर जला, कई घरों की बिजली गुल

ट्रांसफार्मर जला, कई घरों की बिजली गुल

Mon, 02 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जला, कई घरों की बिजली गुल
देवरिया। ट्रांसफार्मर को निर्धारित अवधि में बदलने का दावा फ्लॉप साबित हो रहा है। मेंहड़ा पुरवा में ट्रांसफार्मर जले हुए दो दिन बीत गया है। शिकायत के बावजूद बदला नहीं जा सका है। गांववालों ने नाराजगी जताई है। इसके साथ सब-स्टेशन के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर से सटे मेंहड़ा पुरवा गांव स्थित है। इसके अलावा सब स्टेशन भी स्थापित है। बिजली की आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगा है। शनिवार की रात को अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। इसके चलते गांव में बिजली गुल हो गई। गांववालों ने सब-स्टेशन में जानकारी दी लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने में अफसरों ने रुचि नहीं दिखाई। बिजली गुल होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शो पीस साबित हो रहे हैं। सैकड़ों घरों में रेफ्रिजरेटर में रखा सामान खराब हो गया। मोबाइल की बैटरी चार्ज कराने के लिए पांच-पांच रुपये रुपये खर्च करना पड़ रहा है। महानगरों में रहने वाले लोग दशहरा की छुट्टी में घर आएं हैं, लेकिन गांव में बिजली कटौती ने मुश्किलें बढ़ा दी है। सपा नेता इंजीनियर विशाल यादव मुन्ना की अगुवाई में गांव के लोग सब-स्टेशन में पहुंचें। कर्मचारियों ने बताया कि छुट्टी के चलते ट्रांसफार्मर नहीं मिलेगा। गांववालों ने नाराजगी जताया कहा कि ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा। जेई अशोक कुमार ने बताया कि अफसरों को बताया गया है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed