{"_id":"59ca92524f1c1bcc538b4880","slug":"151506447954-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई स्टाम्पिंग के विरोध में आंदोलित हुए वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई स्टाम्पिंग के विरोध में आंदोलित हुए वकील
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जमीनों के ऑनलाइन खरीद-फरोख्त को लागू होने जा रहे ई-स्टांप के विरोध में तहसील के वकील दो दिन से हड़ताल पर है। मंगलवार को वकीलों ने उप निबंधक कार्यालय पर ताला बंद कर नारेबाजी की। उन्होंने ई-स्टापिंग नियम वापस नहीं लिए जाने तक न्यायिक कार्य बंद रखने को कहा।
बार संघ के अध्यक्ष फणिंद्र पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय में ताला बंद कर दिया। जिससे पूरे दिन निबंधक कार्यालय में कार्य ठप रहा। आंदोलित वकीलों ने कहा कि रुद्रपुर अति पिछड़ा इलाका है। यहां कई गांव सर्वे में चल रहे है, तो कुछ गांवों के अभिलेख भी अधूरे पड़े है। ऐसे में ई स्टापिंग होने पर जमीन खरीद बिक्री पूरी तरह से प्रभावित होगी। नए नियम से सबसे अधिक गरीबों का नुकसान और शोषण होगा। प्रदेश भर के अधिवक्ता नए नियम के विरोध में आंदोलन जारी रखेगे। तालाबंदी करने वालों में विश्व विजय मल्ल, परशुराम मिश्र, बालेंदु पांडेय, सुरेश यादव, विकास त्रिपाठी, बलवंत कुमार, धीरज कुमार सिंह, सुधांशु मौलि ओझा आदि शामिल रहे।