{"_id":"595bc9154f1c1bc80a8b4abc","slug":"151499187477-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारी कल डीएम कार्यालय पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारी कल डीएम कार्यालय पर देंगे धरना
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी छह जुलाई को कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे। धरने की सफलता के लिए मंगलवार को सेवायोजन कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने की। वक्ताओं ने अधिकारियों पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
वक्ताओं ने कहा कि यह धरना प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दिया जा रहा है। धरना सुबह 11 बजे से शुरू होगा। डीएम के जरिए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन ने उच्चाधिकारियों को जन सुनवाई के लिए प्रात: नौ बजे से कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। कहीं-कहीं अधिकारी कर्मचारियों को नौ बजे कार्यालय आने पर मजबूर किया जा रहा है। यदि थोड़ी भी देरी हो जाती है तो कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता है। इसी के विरोध में छह जुलाई को एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में महेंद्र जायसवाल, रमेशपति त्रिपाठी, ओमप्रकाश गुप्ता, राजीव मिश्र आदि मौजूद रहे।