{"_id":"653aba223469a04ec0063714","slug":"15-new-dengue-patients-found-deoria-news-c-208-1-deo1001-11427-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेंगू के 15 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेंगू के 15 नए मरीज मिले
Fri, 27 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। डेंगू का प्रकोप जिले में कम नहीं हो रहा है। प्रतिदिन मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बुधवार की शाम से बृहस्पतिवार की दोपहर तक 15 नए मरीज भर्ती किए गए। वहीं, वार्ड में भर्ती 16 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि स्वस्थ होने पर नौ लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
शहर के एक मोहल्ले का युवक पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा ली। आराम न मिलने पर जांच कराई। प्लेटलेट्स कम होने पर उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। बरहज क्षेत्र का एक युवक प्रयागराज गया था, जहां 18 अक्तूबर को बुखार से पीड़ित हो गया। दवा लेने पर आराम नहीं मिला। इसके बाद घर आ गया। इसके बाद प्राइवेट में इलाज और जांच कराई। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने अस्पताल भेज दिया। शहर के एक मोहल्ले का युवक पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा ली, पर आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बरियारपुर क्षेत्र का एक युवक किसी कार्य से बिहार के गोपालगंज गया था, जहां पांच दिन से बुखार से पीड़ित हो गया। दुकान से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला तो प्राइवेट में इलाज और जांच कराई। इसके बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक नौ दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज कराने पर आराम मिला। पर फिर तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
सलेमपुर क्षेत्र की एक युवती कई दिन से बुखार से पीड़ित है। सीएचसी में इलाज और जांच कराई। आराम था पर अचानक परेशानी बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। गोरखपुर जिले झंगहा क्षेत्र का एक युवक शनिवार से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज और जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ला के एक व्यक्ति शुक्रवार से बुखार से पीड़ित हैं। वह प्राइवेट में दवा लिए और जांच कराए। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के ही एक मोहल्ले का युवक रविवार रात से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लिया, लेकिन आराम नहीं मिला तो जांच कराई। रिपोर्ट आने के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इसके अलावा शहर के एक मोहल्ले की महिला, गौरीबाजार क्षेत्र के युवक, सलेमपुर क्षेत्र की एक युवती, भागलपुर के एक युवक, शहर के एक मोहल्ले व लार क्षेत्र के एक-एक युवक को भी भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के लिए दवा, इलाज व जांच की निशुल्क व्यवस्था है। मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। इस बीमारी को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर लापरवाही न करें, डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।