फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   15 new dengue patients found, 14 recovered

Deoria News: डेंगू के 15 नए मरीज मिले, 14 हुए स्वस्थ

Tue, 31 Oct 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 31 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
15 new dengue patients found, 14 recovered
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में रविवार की शाम से सोमवार को दोपहर तक डेंगू के 15 नए मरीज भर्ती किए गए। वहीं, वार्ड में भर्ती 23 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 14 के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। गैर प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज मिल रहे हैं। गौरीबाजार क्षेत्र के एक व्यक्ति आठ दिन से बुखार से पीड़ित हैं। प्राइवेट में दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। लार क्षेत्र का एक युवक पुणे में रहता है, जहां चार दिन पहले बुखार से पीड़ित हो गया। दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो घर आ गया। परिजनों ने सीएचसी पर इलाज व जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बिहार के विजयीपुर क्षेत्र का एक युवक छह दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई। रिपोर्ट आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोर गोरखपुर में पढ़ाई करता है, जहां वह सात दिन से बुखार से पीड़ित है। वहीं पर अस्पताल में इलाज कराया गया। पर आराम नहीं मिला। इसके बाद घर आ गया। यहां जांच कराने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के एक मोहल्ला का किशोर एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में दिखाया। दवा से आराम नहीं मिलने पर डॉक्टर ने जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। भटनी क्षेत्र का एक युवक पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई। प्लेटलेट्स कम होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शहर के एक मोहल्ला का किशोर सात दिन से बुखार से पीड़ित है। अस्पताल में इलाज कराया गया। आराम नहीं मिलने पर डॉक्टर ने जांच कराई। रिपोर्ट आने पर भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ले का किशोर चार दिन से बुखार से पीड़ित था। जांच के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। खुखुंदू क्षेत्र का युवक एक हफ्ता से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लिया। पर आराम नहीं मिलने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा महुआडीह क्षेत्र के युवक, खुखुंदू क्षेत्र के किशोर, सलेमपुर क्षेत्र की महिला व युवक तथा बघौचघाट क्षेत्र के एक युवक को भी भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए दवा, इलाज व जांच की निशुल्क व्यवस्था है। अलग वार्ड बनाए गए हैं। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed