{"_id":"573a09d54f1c1bd918ac7d17","slug":"15-days-are-not-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":" 15 दिन से स्कूल नहीं आ रहे बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से स्कूल नहीं आ रहे बच्चे
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 16 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
ठाकुर कोराड़ा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बाहर बैठे शिक्षक रसोई घर में बंद पड़ा ताला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाएं सलेमपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में हवा हवाई साबित हो रही हैं। एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सिर्फ 24 नौनिहालों का ही नामांकन हुआ है। इसमें भी पंद्रह दिन से बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। गांववालों ने व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोड़रा ठाकुर में प्रधानाध्यापिका के अलावा तीन सहायक अध्यापक भी तैनात हैं। वर्ष 2016-17 में छात्रों की संख्या मात्र 24 हैं। लेेकिन एक भी बच्चा स्कूल नहीं आता है। इसकी वजह एमडीएम का नहीं बनना और शिक्षकों की उदासीनता बताई जा रही है। गांव के विनोद यादव, धर्मेंद्र चौहान, सत्यनरायण यादव, कन्हैयालाल गोड़, जयप्रकाश यादव, युगुल किशेर आदि का आरोप है कि एमडीएम का भोजन बनाने के लिए आपस में शिक्षक प्रत्येक दिन तकरार करते हैं।
इधर तो दो सप्ताह से भोजन ही नहीं बन रहा है। इसके चलते जो बच्चे स्कूल आते थे वह भी नहीं आ रहे है। गांव के प्रधान शिवकुमार यादव ने भी गांव वालों की शिकायत को सही बताते हुए व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की।