{"_id":"5936e1dd4f1c1bc4578b4580","slug":"149676900413-deoria-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में दलित दंपती की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में दलित दंपती की गला दबाकर हत्या
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित दंपती की गला दबाकर हत्या
पिता-पुत्र सहित तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कोतवाली के पिपरपाती गांव में सोमवार की रात दलित दंपती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घोठे (खेत में बनी झोपड़ी) में मिले। शरीर के कुछ हिस्से जले हुए थे और कान से खून निकल रहा था। मौके से पुलिस ने एक रुमाल बरामद किया है। गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है, जबकि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पिपरपाती के 50 वर्षीय सत्यनारायण गांव के बाहर खेत में घोठा बनाकर पशुपालन करते थे। 46 वर्षीय पत्नी शांति देवी और बच्चे इसमें उनका सहयोग करते थे। सोमवार की रात करीब आठ बजे सत्यनारायण और शांति घोठे पर सोए थे। मंगलवार की भोर में सत्यनारायण का छोटा भाई ऋषिमुनी पहुंचा तो दोनों के शव चौकी के अगल-बगल पड़े दिखे। दलित दंपती की हत्या की खबर से गांव में खलबली मच गई। सीओ सिटी डॉ. अजय सिंह, कोतवाली नीतिश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दंपती की हत्या गला दबाकर की गई है। दोनों के कान से खून निकल रहा था। गले पर चोट के निशान भी थे। सत्यनारायण के गले में रुमाल पड़ा था। एसपी राजीव मल्होत्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्ता भी घटनास्थल पर लाया गया। पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला है कि हाल ही में सत्यनारायण की भैंस गांव के लक्ष्मीनारायण तिवारी के खेत में चली गई थी। इसपर उन्होंने हत्या की धमकी दी थी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने लक्ष्मीनारायण समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में लक्ष्मीनारायण और अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।
दोहरे हत्याकांड में मुकदमा दर्ज हुआ है, सर्विलांस और मुखबिर के जरिए असली वजह का पता लगाया जा रहा है। तीन बिंदुओं पर जांच चल रही है। कई टीमें लगी हैं। साक्ष्य अभी हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
-राजीव मल्होत्रा, एसपी देवरिया।