{"_id":"5936e0394f1c1bba5c8b4577","slug":"149676858413-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब और बीयर की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब और बीयर की दुकान में चोरी
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शराब की दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित करीब बीस हजार रुपये की शराब चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। करीब बीस दिन पहले शराब के दुकान पर काम करने वाले मुनीम को गोली मारकर लूटपाट भी की गई थी। पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं इलाके की कुछ महिलाएं शराब की दुकान का विरोध कर रही थीं।
कोतवाली थानाक्षेत्र के देवरिया खास निवासी रामजन्म चौधरी बीयर की दुकान पर मुनीम हैं। दुकान आवेज अहमद पुत्र रियाज के नाम है। मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब जब रामजन्म दुकान पर पहुंचे तो देखा, टीनसेट ऊपर से तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हुए और 96 बीयर की केन चुरा ले गए। कीमत करीब पैंतीस हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं बगल में आशुतोष जायसवाल के अंग्रेजी शराब की दुकान से पांच हजार रुपये नगदी और 12 हजार रुपये की शराब चोरी हो गई। कुछ दिन पहले आशुतोष के मुनीम को बदमाशों ने चटनी गढ़ही के पास गोली मार दी थी। उसके पास मौजूद रुपये भी लूट ले गए थे। करीब दस दिन पहले सैकड़ों महिलाओं ने तीनों दुकान बंद करने की एसपी से मांग की थी।