फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   148 patients were tested in the health camp

Deoria News: स्वास्थ्य शिविर में 148 मरीजों का किया गया परीक्षण

Sat, 15 Jul 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
148 patients were tested in the health camp
देवरिया। अमर उजाला फाउंडेशन और वेदांक हॉस्पिटल के तत्वावधान में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 148 मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें सलाह दी। शिविर का उद्धाटन नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह व पूर्व सांसद कनक लता ने फीता काटकर किया। उन्होंने वरिष्ठ नेत्र सर्जन स्व. डॉ. के सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

शहर के उमानगर स्थित वेदांक हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में शहर के विभिन्न जगहों से आए मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड, ऑक्सीजन, ईसीजी सहित अन्य जांच की गई। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वेद पाल यादव ने 32 मरीजों का परीक्षण किया। वहीं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. धनंजय ने 74 तथा वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एनएस चौहान ने 42 मरीजों की जांच की। स्व. डॉ. के सिंह की पत्नी मृदुला सिंह ने शिविर में दूर-दराज से आए लोगों से कहा कि 15 जुलाई को हर वर्ष निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड धारकों को निशुल्क बेहतर इलाज के लिए अवगत भी कराया। इस दौरान अरविंद कुमार, डॉ. बिंदू सती, डॉ. जेपी शुक्ला, धर्मेश कुमार, योगेश कुमार, मधु पांडेय, सोनू पाल, आदित्य शुक्ला, अंचजी, आंचल, ऋतु जायसवाल, प्रिया मिश्रा, शबनम और संस्कृति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed