फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   144 sites in the district six lakh 85 thousand saplings were

जिले में 144 स्थलों पर छह लाख 85 हजार पौधे लगे

Mon, 11 Jul 2016 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 11 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
144 sites in the district six lakh 85 thousand saplings were
रुद्रपुर में तिघरा मराछी बांध पर पौधरोपण करते उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने सदर ब्लॉक के मधवापुर गांव में पौधरोपण कर अभियान की शुरूआत की। एक दिवसीय अभियान में जिले के 144 स्थलों का चयन कर 685462 पौधरोपण के अभियान में लोग लगे रहे। डीएम ने पौधों के संरक्षण करने और उसे बचाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष हमें स्वच्छ वायु देते हैं। इसके साथ ही जीवनोपयोगी वस्तुओं और आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।
विज्ञापन



पौधरोपण से ही हम प्रदूषण को नियंत्रित कर सकते हैं। भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। 503.77 हेक्टेयर जमीन में पौधे लगाए गए हैं। विधायक गजाला लारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ‘क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी’ की संकल्पना को साकार करने के लिए पूरे प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी रत्नेश श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम समाज की आठ हेक्टेयर की भूमि में 5000 और पांच हेक्टेयर की भूमि में 3125 पौधे लगाए जा रहे हैं। इस दौरान सीडीओ यशु रुस्तगी, एसपी प्रभाकर चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकेश्वर, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह, एसडीएम सदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed