{"_id":"5bd88b17bdec2269a20784d6","slug":"141540918039-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी का वेतन रोका
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इसके तहत विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीडीओ ने मंगलवार को बैठक कर अफसरों को इसकी सफलता के लिए जिम्मेदारी बांटी। बैठक में अनुपस्थित रहने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
सीडीओ राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने और भव्य रूप से प्रस्तुत करने के लिए सांस्कृतिक, रन फार यूनिटी, निबंध, स्लोगन, वाद-विवाद और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बच्चों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवनी से अवगत कराया जाएगा। वाद-विवाद, पोस्टर के अलावा सुबह आठ बजे से रैली निकाली जाएगी। रन फार यूनिटी को संपन्न कराने के लिए डीआईओएस शिवचंद राम, बीएसए माधवजी तिवारी, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई। रंगोली प्रतियोगिता जिला पंचायत परिसर में सीडीपीओ की देख-रेख में होगा। दिन में 11 बजे कलेक्ट्रेट सहित सभी कार्यालयों में ‘राष्ट्रीय एकता’ की शपथ दिलाई जाएगी। स्टेडियम से आयोजित होने वाले एकता दौड़ में सभी लोग शामिल रहेेंगे। बैठक में डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए महेश नारायण पांडेय, उपायुक्त मनरेगा गजेंद्र तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।