{"_id":"5bd5fb23bdec22233165d8ce","slug":"141540750115-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सांसद आवास पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सांसद आवास पर दिया धरना
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार....
---
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सांसद आवास पर दिया धरना
प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र कर्मचारियों ने सांसद प्रतिनिधि को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्रा के आवास के सामने अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने रविवार को धरना दिया। पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र सांसद प्रतिनिधि को सौंपा। 26 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
जिला संयोजक मदन सिंह पटेल ने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए संघर्ष लंबे दिनों से कर्मचारी कर रहे हैं। देश में 60 लाख युवा कर्मचारी हैं जो पुरानी पेंशन से वंचित है। पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। इसे लेकर लगातार कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन, सरकार टाल-मटोल कर रही है। निजी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के लिए छलावा है। शिक्षक व कर्मचारी अपना पूरा जीवन सरकार की सेवा में लगाता है और सामाजिक सुरक्षा के नाम पर नई पेंशन की व्यवस्था मिलती है, जो शेयर बाजार व्यवस्था पर अधारित है। इसको लेकर 26 नवंबर को शिक्षक-कर्मचारी जंतर-मंतर पर धरना देंगे और यहां से संसद भवन पर पैदल मार्च करेंगे। सदर सांसद आवास के सामने टेंट लगाकर घंटों अटेवा संगठन के लोगों ने धरना दिया। इस दौरान सत्यप्रकाश त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह, विनीत त्रिपाठी, हरेराम दीक्षित, संदीप यादव, कन्हैया सिंह यादव, जितेंद्र कुमार यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, राजेश मिश्र, शैलेंद्र सैनी, अजीत पटेल, भोला चौधरी, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।