{"_id":"5b4ccdb64f1c1b42748b5117","slug":"141531760054-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने दिया जवाब, शिफ्ट नहीं हो सकता है मालगोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने दिया जवाब, शिफ्ट नहीं हो सकता है मालगोदाम
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
देवरिया रेलवे स्टटेश्ान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर स्थित मालगोदाम को बैतालपुर या अहिल्यापुर में शिफ्ट करने से रेलवे ने इन्कार कर दिया है। इसके लिए व्यापारियों की आपत्ति को कारण बताया गया है। रेलवे के जवाब से पूर्व केंद्रीय मंत्री संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि रेलवे ने बिना व्यापारियों से वार्ता किए ही रिपोर्ट भेजी है। नाराजगी जताते हुए रेलमंत्री से मिलने की बात कही है। वहीं, नाहर लागुन एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति के ठहराव का मामला रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और देवरिया सांसद कलराज मिश्र ने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जीएम को पत्र लिखकर देवरिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण, स्टील बेंच, सीमेंट बेंच, आरओ एटीएम, मालगोदाम के शिफ्टिंग, भटनी में वाशिंग पिट, अनुआपार ढाले पर अंडरपास, सुलभ शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव डीआरएम वाराणसी को भेजने, दिव्यांगजनों के लिए एस्केलेटर अथवा लिफ्ट लगाने, भटनी में प्रस्तावित रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज निर्माण, देवरिया में कसया ढाले को जोड़ने के लिए ओवरब्रिज, अंडरपास और बिहार संपर्क क्रांति, नाहरलागुन एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी। रेलवे ने इसका जवाब दिया है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में फुट ओवरब्रिज स्वीकृत हो गया है। जून 2019 तक फुट ओवरब्रिज को तैैयार करने की योजना है। सदर रेलवे स्टेशन पर 61 अदद स्टील बेंच उपलब्ध हैं। प्लेटफॉर्म नंबर एक दो और तीन पर दो अदद आरओ एटीएम लगा है। मालगोदाम के शिफ्टिंग में व्यापारियों को आपत्ति है। इसलिए इसे अन्यत्र शिफ्ट कर पाना संभव नहीं है। वाराणसी मंडल में छपरा, आजमगढ़, बलिया, मंडुआडीह में वाशिंग पिट है। मऊ, गाजीपुर एवं वाराणसी सिटी में निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए नया वाशिंग पिट लगाना उचित नहीं होगा। अनुआपार ढाले पर अंडरपास को कोई औचित्य नहीं है। यहां से मात्र 900 मीटर पर ढाला उपलब्ध है। सुुलभ शौचालय, एस्केलेटर अथवा लिफ्ट का कार्य प्रस्तावित है। भटनी में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का कार्य पास है। प्रदेश सरकार की अनुमति बाकी है। कसया ढाले पर पहले से ही ओवरब्रिज का काम हो चुका है। बिहार संपर्क क्रांति और नाहरलागुन एक्सप्रेस के ठहराव के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। रिमाइंडर भी भेज दिया गया है।
व्यापारियों के साथ रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी मीटिंग नहीं की। अपने मन से बैठकर जवाब तैयार किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय रेलमंत्री से मिलकर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
- कलराज मिश्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री