{"_id":"59bc0c364f1c1b26688b4d4e","slug":"141505496118-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सस्ते गल्ले की दो दुकानें निलंबित,तीन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सस्ते गल्ले की दो दुकानें निलंबित,तीन निरस्त
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जांच में अनियमितता मिलने पर सरकारी सस्ते गल्ले की दो दुकानों को निलंबित किया गया है। तीन दुकानें निरस्त हुई हैं। इस कार्रवाई के बाद कोटेदारों में हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने यह कार्रवाई की है।
बरहज नगर के रामप्यारे और लार ब्लॉक के मटियरा जगदीश गांव निवासी पलटन प्रसाद की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान थी। आरोप है कि दुकानदार राशन वितरण में घोर लापरवाही बरत रहे थे। बरहज की दुकान से जुड़े कार्डधारकों ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम ने जांच कराया तो शिकायत सही मिली। मटियरा जगदीश गांव के कार्डधारकों ने कोटेदार पर राशन वितरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। टीम गठित कर जांच कराई गई तो मामला सही मिला। इस आधार पर डीएम ने दोनों राशन की दुकानों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा भाटपररानी ब्लॉक के सराया गांव के कोटेदार कदीर, बनकटा ब्लॉक के किशोरी छापर के कोटेदार शिवजी सिंह और कुटियाभर गांव की कोटेदार कुंती देवी की दुकान निरस्त हुई है। सभी दुकानों को न्याय पंचायत में संचालित होने वाली दुकानों से अटैच कर दिया गया है। जिला पूर्ति निरीक्षक केजी पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई हुई है।