फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नदियों के पानी में आय उबाल

नदियों के पानी में आय उबाल

Mon, 14 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
नदियों के पानी में आय उबाल
देवरिया। घाघरा ने बरहज इलाके के कई गांवों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। चार घरों के चबूतरा तक पानी से घिर गया है। रुद्रपुर में फिलहाल कोई खतरा नहीं है। बाढ़ विभाग बचाव कार्यों के प्रति उदासीन है।
विज्ञापन

अयोध्या से जनकपुर-बिहार को जोड़ने वाली रामजानकी मार्ग बरहज से होकर गुजरती है। यह बरहज-कपरवार-पैना रोड संवेदनशील है। घाघरा का पानी रामजानकी मार्ग को छू रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर खतरा मंडरा रहा है। नदी उस पार के विशुनपुर की देवार के 22 टोला पानी से घिरे हैं। यहां पर छह हजार की आबादी प्रभावित है। जबकि नौका टोला बेलडाढ़, कुरह परसिया के विस्थापित घरों के पास, कुवाइच टोला, कपरवार संगम तट के पास, भदिला प्रथम गांव के चारों तरफ, कटइलवा के अलावा धान के खेत में पानी फैल गया है। कुरह परसिया गांव के चार मकान के चबूतरा तक पानी घिर गया है। हालांकि नदी का बहाव स्थल एक किलोमीटर दूर है। रुद्रपुर इलाके में फिलहाल कोई खतरा नहीं है। दो नदियों का बहाव होता है। रुद्रपुर में नरायनपुर और बहोरादलपुर गांव नदी और बंधा के बीच में हैं। नदियां कटान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed